E Shram Card self registration Download 2023 | Register.eshram.gov.in Login

 E Shram Card (ई श्रम कार्ड)online self registration and download 2023 | Register.eshram.gov.in Login

आज का लेख “E Shram Card Registration 2022” सभी संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों यानि मजदूरों और देश के नागरिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। आज हम E Shram Card Registration के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। 

लेख में संपूर्ण जानकारी दी गई है। जैसे ई श्रम कार्ड क्या है, इसके लाभ क्या है, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें, इसके अंतर्गत कौन सी योजनाओं का लाभ मिल सकता है, इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिकों को क्या लाभ मिलने वाले हैं, इत्यादि सारे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा देखने को मिलेंगे। तो आइए विस्तार से E Shram Card Registration से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं.

E shram card registration and Download Highlights

Card nameE Shram card
BenificersAll Workers and labor’s of unorganized sector
CategoryE Shram card download
Launched byMinistry of labour and employment
E shram Card application formOnline
Websiteeshram.gov.in
HomeClick Here

What is E Shram  Card (e-श्रम कार्ड क्या है)

ई श्रम कार्ड एक पहचान पत्र की तरह है। जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बनाया गया है। यह ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा संचालित या देख भाल किया जाता है। इस ऑनलाइन ई श्रम पोर्टल को केंद्र रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा जारी किया गया है। इसके माध्यम से उन श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करके एक लिस्ट में रखा जाता है।

ई श्रम कार्ड को आधार कार्ड से सीड किया जाता है। ताकि ऑनलाइन पोर्टल पर श्रमिक का नाम, शैक्षिक योग्यता, कौशल, स्थाई पता, परिवार आदि से संबंधित सारी जानकारी दर्ज की जा सके। जिससे श्रमिक भविष्य में एवं वर्तमान में चल रहे योजना एवं नागरिकों के हित के लिए कई सारे सुविधाओं का लाभ ले पाएं। जिसके बारे में आगे विस्तार से जानकारी दी गई है।

ई-श्रम कार्ड का उद्देश्य क्या है?

ई श्रम कार्ड को जारी करने के पीछे सरकार का उद्देश्य यह है कि देश के श्रमिकों को सरकार द्वारा जारी किए गए कई सारे हितकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा ई श्रम पोर्टल में पंजीकृत कर चुके नागरिक प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आदि का लाभ ले पाएंगे। 

जानकारी हेतु बता दें कि श्रमिक, गांव के मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, आदि सभी E Shram Portal पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं इसका लाभ ले सकते हैं।

Benefit of e-Shram Card 2022 [ई-श्रम कार्ड के फायदे 2022]

ई श्रम कार्ड या पोर्टल के काफी सारे फायदे एवं लाभ हैं। जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

  • इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों या श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • ई श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • इसके माध्यम से रेहड़ी पटरी वाले एवं घरेलू कामगारों को एक साथ पोर्टल में जोड़ा जाएगा।
  • पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का कार्ड प्रदान किया जाएगा जो पूरे देश में मान्य होगा।
  • ऑनलाइन पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों के लिस्ट के माध्यम से उनको रोजगार की सुविधा दी जाएगी।
  • ऑनलाइन डेटाबेस में श्रमिक या मजदूर अपना डाटा का विवरण आसानी से देख पाएंगे।

E Shram Card Registration से संबंधित कुछ मुख्य जानकारी

  • ई श्रम कार्ड के माध्यम से आप सरकार द्वारा जारी नई नई योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी।
  • ई श्रम कार्ड के लिए 26 अगस्त 2021 से कार्य आरंभ कर दिया गया है।
  • एक बार कार्ड बनने के बाद रिन्यू करने को जरूरत नहीं पड़ती।
  • ई श्रम कार्ड एक श्रमिक का एक बार ही बन सकता है।
  • इस कार्ड में पंजीकृत करने से श्रमिक का डेटाबेस तैयार हो जाता है जिसके आधार पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।
  • एक परिवार में अलग अलग सदस्य के अलग से नाम पंजीकृत कर सकते हैं।

E Shram Card Portal Acts and Rules

E shram card online portal के कई एक्ट है जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • द ऑर्गेनाइज वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008
  • द कांट्रैक्ट लेबर एक्ट 1970
  • इंटर स्टेट माइग्रेट वर्क मैन एक्ट 1979
  • द मिनिमम वेजेस एक्ट 1948
  • द कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020 
  • द कोड ऑन मैसेज 2019

Benefits of others pension schemes at register.eshram.gov.in-ई श्रम कार्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना : इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु होने के बाद नागरिक को ₹3000 की न्यूनतम पेंशन उपलब्ध कराई जाती है।
  • नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर : इस योजना के तहत भी ₹3000 की पेंशन उपलब्ध कराई जाती है। जिसके लिए लाभुकों को ₹55 से लेकर ₹200 के प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : इस योजना के अंतर्गत किसी कारणवश लाभुक की मृत्यु होने पर उसके बैंक खाते के नॉमिनी को ₹200000 दिए किए जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : इस योजना के अंतर्गत एक्सीडेंट या विकलांग होने पर लाभुक को दो लाख रुपए की सहायता की जाती है।

इसके अलावा और भी कई सारे योजनाएं हैं जिसके लाभ श्रमिकों को इस ई श्रम पोर्टल में अपना नाम पंजीकृत कराने के पश्चात मिल सकता है।

E shram card csc login विधि से कैसे बनवाए?

E Shram card csc login विधि से बनाया जाता है। अगर आप ई श्रम कार्ड बनाना चाहते हैं तो आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाकर E Shram online portal Register.eshram.gov.in में पंजीकृत करा सकते हैं। इसमें आपको E Shram Card CSC Application Form 2022 भरना पड़ सकता है। जिसके बाद आपका पूरा डेटाबेस तैयार किया जाएगा और आपको 12 अंकों का आईडी कार्ड भी दिया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र में जरूर जाएं।

E Shram Card self registration 2022 @  Register.eshram.gov.in Login

चलिए अब हम जान लेते है इ E Shram Card self registration 2022 के लिए कैसे आवेदन करना है. तो मैं आपको बता दू आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. लेकिन उससे पहले आपको ये बता दू की आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होना चाहिए तभी आप E shram card registration process को कंटिन्यू कर पाएंगे|

  • तो सबसे पहले आपको इ श्रम कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट (Register.eshram.gov.in)

को अपने डिवाइस में ओपन कर लेना है. 

  • उसके बाद आपको अपना आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर E shram Portal – Register.eshram.gov.in पर सबमिट करना है.
  • अब आपको आगे के सभी डिटेल्स को भर देना है और send OTP के बटन पर क्लिक करना है
  • OTP सबमिट हो जाने के बाद आपको अपना डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण, पत्र फोटो इत्यादि को अपलोड करना है 
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है और आपका E Shram Card self registration 2023 प्रोसेस स्टार्ट हो आएगा 

कुछ दिनों के बाद आपका इ श्रम कार्ड आपको आपके निवेश स्थान के पते पर प्राप्त हो जायेगा। अपने E Shram Card 2023 registration की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करे..

आप ऐसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है

E Shram Card कैसे डाउनलोड करे?
RKVY Rail Kaushal Vikas Yojana Apply Online

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं।

  • आधार कार्ड नंबर
  • आधार कार्ड से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर
  • सेविंग बैंक खाते का नंबर
  • राशन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

Step 1: सबसे पहले श्रमिक को ई श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2: होम पेज पर आपको “रजिस्टर ऑन ई श्रम” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3: इसके बाद खुलने वाले पेज में अपना फोन नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

Step 4: उसके बाद आपकी मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा उसे सबमिट करना होगा।

Step 5: अगले पेज में अपने आधार कार्ड को दर्ज करना होगा।

Step 6: उसके बाद एक नया पेज सामने आएगा जिसमें “कंटिन्यू टू अदर डिटेल्स” के बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 7: जिसके बाद पूछे गए फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद है सबमिट पर क्लिक करना होगा।

Step 8: इसके बाद आपको एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)दिया जाएगा।

Step 9: यही नंबर आपका ई श्रम कार्ड का नंबर होता है।

Step 10: जिसके बाद आप ही श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।

FAQ.

ई श्रम ऑनलाइन पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ऑनलाइन पोर्टल पंजीकरण करते समय किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके हेल्प ले सकते हैं। Toll Free Number :- 14434

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए उम्र सीमा क्या है?

कार्ड बनाने के लिए लाभुक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होना चाहिए।

यू ए एन (UAN) क्या है?

यूएएन का फूल फॉर्म यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है। इसमें ई श्रम कार्ड में दिए गए 12 अंकों के नंबर को UAN Number कहा जाता है।

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

ई श्रम के लिए आवश्यक दस्तावेज – आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का नंबर, राशन कार्ड , आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो|

E- श्रम कार्ड स्टेटस कैसे चेक करे?

ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर डालकर OTP submit करना होगा. उसके बाद आपको पता चल जायेगा की आपका E shram card बना है या नहीं और ई श्रम कार्ड status भी दिख जायेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
%d bloggers like this: